फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Strict government, change traffic system

सरकार सख्त, बदलेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 18 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 18 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था में जल्द सुधार दिखाई देगा। सड़कों के किनारे बेतरतीब खडे़ वाहन और यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा चलने वाला है। रविवार को देहरादून में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में व्यवस्थाएं सुधारी जाए। पुलिस प्लान तैयार करने में जुट गई है।

विज्ञापन

हरिद्वार में यातायात व्यवस्था लंबे समय से पटरी से उतरी हुई है। रानीपुर मोड़ के आसपास जहां सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग बनी हुुई है वहीं अतिक्रमण के कारण बाईपास पर जाम लगा रहता है। सिडकुल में तो पार्किंग न होने के कारण मालवाहक ट्रक सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। कई बार स्थानीय नेता यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की बात मुख्यमंत्री के सामने उठा चुके हैं। अब अर्द्धकुंभ मेले के चलते मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका संज्ञान लिया है। रविवार को देहरादून में हुई विभिन्न जिलों के एसएसपी की बैठक में सीएम ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सीएम ने हरिद्वार एसएसपी को शहर का यातायात प्लान बनाने के निर्देश दिए। कहा कि अतिक्रमण से शहर को हर हाल में मुक्त कराया जाए। इसके लिए प्रत्येक वर्ग से सहयोग लिया जाए। सीएम ने सिडकुल में नए पार्किंग स्थल को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने राजमार्ग से लेकर शहर में शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों पर भी शिकंजा कसने को कहा। एक माह के भीतर एसएसपी को यातायात प्लान का रिपोर्ट कार्ड देने को कहा गया है। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने लौटने के बाद बताया कि आज से इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में जल्द सुव्यवस्थित यातायात दिखाई देगा। योजना बनाने के लिए बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

इनसेट
पार्किंग नहीं होना बड़ी समस्या
रानीपुर मोड़ एवं मध्य हरिद्वार क्षेत्र सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। यहां बड़े-बड़े व्यावसायिक कांप्लेक्स तो बन गए हैं लेकिन पार्किंग नहीं होने के कारण अधिकतर वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। जिससे सड़क संकरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed