{"_id":"61c09b289d2ebb00397d5f83","slug":"strict-action-will-be-taken-against-the-wanted-and-criminals-before-the-elections-dgp-haridwar-news-drn3993173122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी: डीजीपी
विज्ञापन
सीओ ट्रैफिक कार्यालय का निरीक्षण करते डीजीपी अशोक कुमार ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वांछितों और अपराधियों पर चुनाव से पहले सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन प्रदेश की सीमा से लगे दूसरे प्रदेशों के सभी बॉर्डरों को सील किया जाएगा।
सोमवार को हरिद्वार पहुंचे प्रदेश पुलिस के मुखिया अशोक कुमार ने फायर स्टेशन मायापुर, पुलिस लाइन रोशनाबाद का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस मॉडर्न स्कूल में हायर एजुकेशन के तहत कक्षा 11वीं एवं 12वीं की कक्षाओं के निर्माण, पुलिस लाइन में बनी व्यायामशाला को बढ़ाने के लिए अलग से भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके साथ ही पुलिस लाइन के मैदान में खड़े किए गए विभिन्न थानों के माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों को न्यायालय के माध्यम से निस्तारित किए जाने के निर्देश भी दिए।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीजीपी ने कहा कि छोटे-छोटे अपराधों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे संवेदनशीलता बढ़ती है। छोटे अपराध को अनदेखा किया जाता है तो कोई बड़ी वारदात सामने आ सकती है। उन्होंने कहा पुलिस के सामने चुनौतियां बहुत हैं लेकिन मेहनत और जनता के सहयोग से सारी चुनौतियों से निपटा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर जाने के निर्देश दिए और कहा कि फील्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों काम देखें। उन्होंने साइबर क्राइम की बढ़ती चुनौती के मद्देनजर पुलिस के क्रियाकलापों में आधुनिकतम टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। चुनाव में किसी तरह की भी अशांति और अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।