फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stop lock installed on the broken gate of Bhimgoda barrage

Haridwar News: भीमगोड़ा बैराज के टूटे गेट पर लगाया स्टॉप लॉक, पानी रोकने में किया जाएगा प्रयोग

Tue, 18 Jul 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stop lock installed on the broken gate of Bhimgoda barrage
श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद रविवार शाम को लोहे का रस्सा टूटने से भीमगोड़ा बैराज का दस नंबर का गेट टूट गया था। सोमवार को बैराज के टूटे गेट पर स्टॉप लॉक लगा दिया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर गंगा के पानी को रोका जा सके। इसके साथ ही गेट को ठीक करने का काम भी जारी है। आठ गेट और बदलने की भी तैयारी की जा रही है। हालांकि, गंगा का जलस्तर दिनभर चेतावनी रेखा के नीचे चलता रहा। जिससे निचले इलाकों में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं होने से प्रशासन ने राहत भरी सांस ली है।
विज्ञापन


रविवार को श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद गंगा का जलस्तर भी चेतावनी रेखा 293 मीटर से ऊपर चल गया था। गंगा में पानी की मात्रा भी 80 हजार क्यूसेक से बढ़कर दो लाख 255 हजार क्यूसेक तक पहुंच गई थी। जलस्तर में बढ़ोत्तरी से गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में पुलिस की ओर से मुनादी कराकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बाढ़ रात चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से से रविवार शाम को ही मैकेनिकों की टीम को गेट ठीक करने के लिए बुला लिया गया था। सोमवार सुबह से ही गेट को सही करने का कार्य शुरू कर दिया। सोमवार देर शाम या मंगलवार की सुबह तक गेट को पूर्णत: ठीक कर दिया जाएगा। गेट को बदले जाने तक एहतियात के तौर पर सिंचाई विभाग की ओर से टूटे गेट पर स्टॉप लॉक लगा दिया। इससे अगर गंगा का जल स्तर बढ़ता है तो स्टॉप लॉक की मदद से पानी को नियंत्रण किया जा सकेगा। इसके साथ ही सिंचाई विभाग बैराज के 22 गेटों में से आठ गेट को बदलने जा रहा है। ताकि आगे भी इस प्रकार की स्थितियां पैदा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------



गेट को ठीक करने के लिए मैकेनिकों की टीम लगी है। लेकिन गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से नीचे चल रहा है। गंगा में पानी भी एक लाख क्यूसेक से छोड़ा जा रहा है। इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। गंगा के जल स्तर पर निगाह रखी जा रही हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।




उपेंद्र नाथ कुंवर, अधीक्षण अभियंता, मेरठ, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग

---------------



डीएम ने किया बैराज का निरीक्षण, टूटे गेट को शीघ्र ठीक करने के निर्देश

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीमगोड़ा बैराज का जायजा लिया l उन्होंने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शीघ्र गेट ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैराज के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली l अधिकारियों ने बताया कि बैराज में कुल 22 गेट हैं, जिनमें से गेट नंबर 10 का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिसकी मरम्मत शुरू कर दी गई है। जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया जाएगा। खतरे की कोई बात नहीं l इस मौके पर एसडीएम पूरण सिंह राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed