{"_id":"614b77968ebc3e0bc62603ad","slug":"step-father-absconding-with-daughter-s-three-lakhs-haridwar-news-drn3912198151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के तीन लाख लेकर सौतेला पिता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के तीन लाख लेकर सौतेला पिता फरार
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे तीन लाख रुपये चुराकर सौतेला पिता फरार हो गया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले बेटियों व उसके साथ मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुुताबिक यूपी के शाहजहांपुर के गांव तरती निवासी संगीता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 1997 में हुई थी। वर्ष 2012 में तलाक हो गया था। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है और अपनी दो बेटियों के साथ नवोदय चौक के पास किराये के मकान में रह रही हैं। महिला ने बताया कि 2012 में श्याम के साथ उसकी जान पहचान हुई। जिसके बाद श्याम ने खुद को अविवाहित बताया और उसके साथ अगस्त 2012 में शिव मंदिर रोशनाबाद मे विवाह कर लिया। श्याम शादी करने के बाद संगीता के घर पर ही आकर रहने लगा।
संगीता का कहना है कि श्याम ने दोनों पुत्रियों के साथ मारपीट गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। घर में किसी भी तरह का खर्च देना बंद कर दिया। संगीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारी करने लगी। बेटी की शादी के लिए एकत्र तीन लाख रुपये लेकर उसका पति श्याम अचानक गायब हो गया। जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति पहले से विवाहित है। उसकी पहली पत्नी वापस आ गई और वह उसके साथ ही रहने लगा है। सिडकुल थाना प्रभारी ने बताया कि संगीता के पति श्याम, सास चंद्रा , ननद नीलम, देवर जय कश्यप निवासी तरती शाहजहांपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।