फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State will change history in 2022 elections: Rawat

2022 का चुनाव राज्य बदलेगा इतिहास : रावत

Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
State will change history in 2022 elections: Rawat
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत । - फोटो : HARIDWAR
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मिथक टूटेगा और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी का उत्तराखंड में कोई अस्तित्व नही है।
विज्ञापन

कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2022 में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दृष्टिगत अखिल भारतीय स्तर पर भाजपा और भाजपा की सभी प्रदेश इकाइयां तैयारियां कर रही हैं। उत्तराखंड में भी चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पोस्टर बैनर व सोशल मीडिया तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्रीय विचारधारा के हैं। राष्ट्रीय सोच रखते हुए राष्ट्रीय दलों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed