{"_id":"01d539358c3a9ed938d5e196182801a9","slug":"start-trainning-programme-for-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर-किशोरियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर-किशोरियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 16 May 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से पन्नालाल भल्ला इंटर कालेज में किशोर और किशोरियों के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में 40 किशोर किशोरियां प्रतिभाग कर रही हैं।
मुख्य अतिथि कमला जोशी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति हरिद्वार ने किशोरों को जीवन कौशल का अभ्यास और प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से समझाया। जिला युवा समन्वयक दिनेश उपाध्याय ने अभिभावकों को किशोर और किशोरियों से मित्रवत व्यवहार करने की सलाह दी।
भल्ला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल ने कहा कि जीवन को अधिक व्यवहारिक बनाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। एनएसएस के जिला समन्वयक एसपी सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।