फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Start building the guest house

राज्य अतिथिगृह का निर्माण शुरू

Wed, 18 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 18 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर निगम की भूमि पर अर्द्धकुंभ योजना के तहत राज्य अतिथिगृह के निर्माण के विरोध का बोर्ड के प्रस्ताव का कोई असर नहीं हुआ। मेलाधिष्ठान ने मंगलवार से अतिथिगृह का निर्माण शुरू करवा दिया है। लेकिन काम रुकवाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्य नगर अधिकारी भी चुप्पी साधे रही।

विज्ञापन


शासन और मेलाधिष्ठान ने इसके निर्माण के लिए नगर निगम से एनओसी लेने तक की जरूरत नहीं समझी। क्योंकि यह भूमि सरकारी नजूल की है जिसके कस्टोडियन स्वयं जिलाधिकारी हैं। वह राज्य अतिथिगृह निर्माण के लिए पहले ही एनओसी दे चुके थे। इस संबंध में मुख्य नगर अधिकारी विप्रा देवी का कहना है कि यह सरकारी काम है इसलिए एफआइआर दर्ज नहीं करवाई जा सकती। बोर्ड ने भूमि हैंडओवर नहीं करने का प्रस्ताव पास किया था तो हमने भी भूमि हैंडओवर नहीं की है। उन्होंने कहा भूमि सरकारी नजूल की है। इसके कस्टोडियन स्वयं डीएम हैं और वह इसकी पहले ही एनओसी दे चुके हैं। जहां तक बोर्ड के प्रस्ताव का सवाल है इस संबंध में सचिव शहरी विकास, डीएम और महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शासन ने अर्द्धकुंभ योजना में नगर निगम परिसर स्थिति एमएनए के आवासीय परिसर में खाली पड़ी भूमि पर लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथिगृह बनवाने का निर्णय लिया है। नगर निगम बोर्ड ने इसके विरोध में प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद भी जब गढ़वाल मंडल विकास निगम ने पेड़ काट दिया तो नगर प्रमुख ने बदले में कुछ हासिल करने के लिए तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश शर्मा से बात भी की और नगर निगम का सभागार बनवाने की मांग रखी। दोनों निर्माण कार्य साथ-साथ प्रारंभ कराने की शर्त रखी। मुख्य सचिव ने इसके  लिए मेयर को आश्वासन भी दिया था लेकिन सभागार के लिए शासनादेश और धनराशि अवमुक्त करने का अभी तक कोई आदेश-निर्देश नहीं आया। जबकि राज्य अतिथिगृह का निर्माण शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed