फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SSP disclosed theft case of a seven-month-old child in a press conference in Haridwar

बच्चे की चाहत में दंपती बने चोर: सात माह के मासूम को हरिद्वार से चोरी कर दिल्ली लाए, पुलिस CCTV देख पहुंची घर

Fri, 30 Jun 2023 10:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 10:06 PM IST
सार

हरिद्वार में सात महीने के बच्चे के चोरी मामले में एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।  दिल्ली के निसंतान दंपती ने हरिद्वार से बच्चे को चोरी कर दिल्ली अपने घर ले आए। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन
SSP disclosed theft case of a seven-month-old child in a press conference in Haridwar
बच्चा चोरी मामले में एसएसपी ने की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र में सीसीआर के पास से गाजियाबाद के परिवार का बच्चा चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली की एक दंपती को गिरफ्तार किया है। संतान न होने से परेशान दंपती बच्चा चोरी कर अपने साथ ले गए थे। नगर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने दिल्ली से मासूम को सकुशल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्चे को वापस पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को सीसीआर सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 14 जून को रेखा पत्नी शिव सिंह निवासी गली नंबर 13 अमेट नगर, गाजियाबाद अपने सात माह के बेटे अभिजीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार आई थी। 17 जून की रात परिवार मेला नियंत्रण भवन के पास पूजा निगम कार्यालय परिसर में सो गया था। जहां से 18 जून की सुबह सात महीने के मासूम को चोरी कर लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीआईयू और पुलिस की अलग-अलग टीमें तलाश में लगाई गई थी। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तोमर, एसएसआई मुकेश थलेड़ी, रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत आदि ने टीम के साथ सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए खोजबीन करते हुए प्रसुन निवासी गांव गोयला दिल्ली और उसकी पत्नी प्रीति के घर से बच्चे को बरामद कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले प्रसून से प्रीति की दूसरी शादी हुई थी। प्रीति के पहले पति से दो पुत्र हैं। प्रसून के परिवार ने शादीशुदा महिला से शादी करने पर उससे रिश्ता खत्म कर लिया था। क्योंकि महिला ने ऑपरेशन कराकर नसबंदी करा ली थी। जिससे वह संतान को जन्म नहीं दे सकती थी। दोनों ने संतान गोद लेने की भी कोशिश की मगर सफल नहीं हुए। जिसको लेकर दोनों काफी परेशान थे। 


दोनों गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। जहां उनकी मुलाकात गाजियाबाद के परिवार से हो गई। यहां उन्होंने बच्चा देखने के बाद उसे चोरी करने की योजना बना ली और 17 जून की मध्य रात्रि में बच्चे को चोरी कर अपने साथ दिल्ली ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद करने के बाद उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी अपराध रेखा यादव, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तोमर, एसएसआई मुकेश थलेड़ी, रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed