फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sports Literacy Campaign Yatra reached Haridwar

हरिद्वार पहुंची खेल साक्षरता अभियान यात्रा

Sat, 21 Aug 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sports Literacy Campaign Yatra reached Haridwar
खेल साक्षरता अभियान के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई यात्रा शुक्रवार को हरिद्वार पहुंची। श्री अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह में यात्रा में शामिल लोगों ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को यात्रा अपने पांचवें चरण में दिल्ली-एनसीआर से होते हुए हरिद्वार पहुंची। विभिन्न स्थानों पर एलसीडी स्क्रीन पर दर्शकों को खेल के ऊपर बनी 3 डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। डॉ. कनिष्क पांडेय ने बताया कि इस खेल साक्षरता प्रसार वाहन को एक वृहद् कार्यक्रम का आयोजन कर अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की ओर से गाजियाबाद में 9 जुलाई को भारत यात्रा के लिए रवाना किया गया है। यात्रा अपने प्रथम चरण में दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर गाजियाबाद, अमरोहा, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंची। विभिन्न शहरों को होते हुए यात्रा हरिद्वार पहुंची है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से खेल के लिए अनुकूल माहौल बनाने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थापित खेल प्रतिष्ठानों को पुनर्जीवित करने, जनपद के सबसे प्रतिष्ठित पूर्व खिलाड़ी के नाम से कम से कम एक सड़क को नामांकित किए जाने, किसी एक महत्वपूर्ण स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जाने, खेल साक्षरता मिशन का प्रचार करना, आदर्श खेल गांव की स्थापना करना करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed