फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Speed up the unfinished tasks: DM

अधूरे कार्यों में गति लाएं अधिकारी : डीएम

Fri, 17 Jul 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Speed up the unfinished tasks: DM
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जनपद के कार्यों में विभाग कोरोना की वजह से कोई प्रगति नहीं कर सके। इस पर डीएम ने कार्यों में तेजी लाने और विवादित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की विधानसभा वार प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने जनपद के लिए की गई समस्त घोषणाओं की स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने अभी तक पूर्ण हो चुकी घोषणाओं और गतिमान घोषणाओं पर चल रहे कार्यों की अंतिम समय सीमा की जानकारी दी। अधिकांश विभागों के अधिकारियों ने लॉकडाउन होने से कार्यों में देरी होने का कारण बताया। कई स्थानों पर जमीन उपलब्ध न हो पाने, भूमि विवाद, देरी से बजट आवंटन के चलते कार्यों में तेजी न आने का कारण बताया। डीएम ने जो कार्य विभागों से परिवर्तित हुए हैं, उन्हें भी स्पष्ट करते हुए पुन: जानकारी देने को निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलों के एसडीएम को विवादित कार्यों का निस्तारण करने, रुके हुए कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने को निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन बीके मिश्रा, वित्त केके मिश्रा, पीडब्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जल निगम के मौ. मीसम, गंगा प्रदूषण इकाई के परियोजना अधिकारी आरके जैन, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल, आरईएस के अधिशासी अभियंता रामजीलाल, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मनव्वर सिंह राणा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed