फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Special trains will run between Rishikesh-Kolkata on Holi

Haridwar News: होली पर ऋषिकेश-कोलकाता के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sat, 21 Feb 2026 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Rishikesh-Kolkata on Holi
हरिद्वार। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने ऋषिकेश से पश्चिम बंगाल के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए यह विशेष ट्रेन 26 फरवरी और दो मार्च को रवाना होगी। वापसी में कोलकाता से योगनगरी ऋषिकेश के लिए ट्रेन 28 फरवरी और चार मार्च को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। ट्रेन में यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। होली के दौरान उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में विशेष ट्रेन से लंबी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed