फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Somvati Amavasya bath today, area divided into 14 zones and 39 sectors

Haridwar News: सोमवती अमावस्या स्नान आज, 14 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा क्षेत्र

Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya bath today, area divided into 14 zones and 39 sectors
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली। आज होने वाले पर्व को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टरों में विभाजित कर दिया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला को नोडल अधिकारी बनाया है। फोर्स को ब्रीफ कर मेला क्षेत्र में ड्यूटी स्थलों पर रवाना कर दिया गया। इसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी सहित पूरे मेला क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ब्रीफ करते हुए कहा कि हर प्वाइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता एवं संयम के हाथ निर्वहन करेंगे। सभी जोनल व सेक्टर अधिकारी समय से ड्यूटियों को चेक कर लें। हर जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करें। मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे की श्रद्धालु कतार में ही आगे बढ़ें।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। कोई भी वहां किसी भी सड़क पर पार्क में करवाया जाए उन्हें निर्धारित पार्क में ही भेजा जाए। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इतना पुलिस बल किया गया है तैनात
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक 12, निरीक्षक-थानाध्यक्ष 17, उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक 43, महिला उपनिरीक्षक 10, मुख्य आरक्षी-आरक्षी 169, महिला मुख्य आरक्षी-आरक्षी 41, निरीक्षक यातायात एक, उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक यातायात आठ, मुख्य आरक्षी-आरक्षी यातायात 23, अभिसूचना इकाई कर्मी आठ, बीडीएस-डॉग स्क्वॉयड एक टीम, घुड़सवार पुलिस एक टीम, जल पुलिस 15 कर्मचारी, पीएसी दो कंपनी एक प्लाटून हॉफ सेक्शन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed