फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Someone is openly harming someone inside the house

कोई भीतरघात तो किसी ने खुलेआम खोला मोर्चा

Wed, 09 Feb 2022 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Someone is openly harming someone inside the house
टिकट आवंटन के बाद चुनाव में डटे प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघाती और खुलेआम मोर्चा संभाले पार्टी के लोग ही टेंशन बढ़ा रहे हैं। जिससे उम्मीदवारों के जीत का गणित बिगड़ता नजर आ रहा है। उधर, पार्टी संगठन भी चुनाव को देखते हुए कार्रवाई करने में असहज महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों में टिकटों को लेकर एक-एक सीट से कई-कई टिकट के दावेदार थे। टिकट न मिलने वाले दावेदारों और समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ बगावत शुरू कर दी थी। कई सीटों पर तो बागी होकर दावेदार चुुनावी मैदान में ताल ठोके हुए हैं। कुछ पार्टी के लोग ऐसे हैं, जो भीतरघात करने के लिए तैयार हुए बैठे हैं। इनकी ओर से अंदरखाने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया जा रहा है। ऐसे लोग अपनी पार्टी के उम्मीवार की बजाय दूसरे दल के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे।
विज्ञापन

वहीं, कुछ कार्यकर्ता तो ऐसे हैं जो खुलेआम पार्टी को छोड़कर दूसरे दलों के लिए काम कर रहे हैं। विपक्षी लोगों के डंडे-झंडे उठाकर चुनावी मैदान में अपने पार्टी के प्रत्याशी को हराने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज दावेदारों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भी अपनी विचारधारा और रणनीति बदलती हुई नजर आ रही है। इससे पार्टियों के परंपरागत को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed