फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'So that the morsel can go into the mouth of the last person'

‘ताकि अंतिम व्यक्ति के मुंह में जा सके निवाला’

Sun, 26 Apr 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
'So that the morsel can go into the mouth of the last person'
पूजापाठ करते अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
अक्षय तृतीया, गंगा अवतरण दिवस, परशुराम जयंती पर श्री राधाकृष्ण धाम में बाबा बंशी वाले के सहयोग से पांच हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। आश्रम के परमाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने टीम से आश्रम के साथ शालीग्राम घाट, कनखल, ज्वालापुर क्षेत्र में भोजन वितरण कराया।
विज्ञापन

रविवार को सप्तऋषि स्थित श्री राधाकृष्ण धाम में बाबा बंशी वाले ने पांच हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरि महाराज ने कहा कि पाप और पुण्य अक्षय होता है। पुण्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। विश्व महामारी कोरोना से देश भी अछूता नहीं रहा। ऐसे में करोड़ों लोगों के सामने भोजन के साथ मूलभूत वस्तुओं की कमी हो गई है। घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। शहरों के साथ कस्बों एवं गांवों में भी सेवा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के धन कुबेर लोगों को योगदान करना चाहिए ताकि अंतिम व्यक्ति के मुंह में निवाला जा सका। स्वामी देवानंद, विधानंद महाराज, महंत विष्णुदास, स्वामी शिवानंद, ऋषि महाराज का योगदान रहा। इस मौके पर थानेश्वर शर्मा, आकाश भाटी, नितिन यादव, रोहित नेगी, अनुज चौहान, कुशल, देव सिंह बिष्ट, आचार्य ललित कोठारी, दीपक पहाड़ी, महेंद्र कश्यप, गौरव पाल, शरत शर्मा, गोविंद निषाद, याज्ञिक वर्मा, प्रवीण जोशी, मधुकांत गिरि, पार्षद कैलाश भट्ट, हरिओम शर्मा, हरीश साहनी, करण राणा, गुलाब सिंह, पंकज पंत, आदित्य अग्रवाल, राजा त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मेयर ने समाजसेवियों को किया सम्मानित
मेयर अनीता शर्मा ने समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, संकल्प प्रकाश के संयोजक कन्हैया खेवड़िया, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवियों के सहयोग से जरूरतमंद, असहाय लोगों को महामारी के काल में जरूरत के सामान देने से उनसे बड़ी राहत मिली। इसी के साथ मेयर अनीता शर्मा ने शंकर आश्रम, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, ऋषिकुल तिराहा, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भोजन वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed