फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Slap hit operators, Ruckus

परिचालक को मारा थप्पड़, हंगामा

Sat, 21 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 21 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। रोडवेज बस अड्डे के बारह जाम लगने पुलिस कर्मी और बस परिचालक के बीच विवाद हो गया। पुलिस कर्मी ने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साये चालक और परिचालकों ने बस अड्डे पर हंगामा काटा। करीब डेढ़ घंटे तक बसों का संचालन ठप रहा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे रोडवेज बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर एसके इंटरप्राइजेज की कंपनी के काउंटर पर यूपी रोडवेज की बसें की पर्ची कटवाई जा रही थीं। इस दौरान देहरादून से आकर जेएनएनयूआरएम की बस का चालक-परिचालक बस को देहरादून के काउंटर पर लगा रहा था। गेट पर अन्य बसेें खड़ी होने के चलते सड़क पर यूपी रोडवेज की चार-पांच बसें खड़ी हो गई। जिससे सड़क पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंचे चेतक सवार पुलिसकर्मी निर्मल रांगड़ रोडवेज बस पहुंचा और बसों को सही तरीके से खड़ी करने के लिए कहा। परिचालक कुलदीप का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया और उसे  कोतवाली ले गए। इससे गुस्साए चालक परिचालकों ने पुलिसकर्मियों की ओर से बिना वजह की गई कार्रवाई का विरोध किया। मामला बढ़ने पर नगर कोतवाली के एसएसआई विद्याभूषण नेगी की अगुवाई में जेएनएनयूआएम के एजीएम आलोक बनवाल और रोडवेज के एजीएम सुरेश चौहान के साथ वार्ता हुई। जिसमें सहमति बनी कि परिचालक को बिना कार्रवाई के ही कोतवाली से रिहा कर दिया जाए। पुलिस की ओर से परिचालक को रोडवेज बस अड्डे में छोड़ दिया। लेकिन दूसरी ओर जेएनएनयूआरएम के चालक-परिचालक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की ओर से जांच करने की बात कहने पर चालक परिचालक भड़क गए और बसों को दोनों गेटों पर आड़ी तिरछी खड़ी कर चले गए। जिससे मुख्य सड़क पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने आटो विक्रम का रूट डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन

साढ़े तीन बजे कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी और ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक डीएस रावत मौके पर पहुंचे। नेगी की ओर से दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देने की बात कही गई। जिस पर जेएनएनयूआरएम के चालक परिचालकों ने सहमति जताई शाम चार बजे बसों का संचालन हो पाया। लेकिन देर शाम तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed