फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Six trains will up-down from Haridwar not Rishikesh from today

आज से ऋषिकेश नहीं हरिद्वार से अप-डाउन करेंगी छह ट्रेनें

Wed, 18 May 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Six trains will up-down from Haridwar not Rishikesh from today
मोतीचूर यार्ड में पीएनआई और एनआई कार्य के ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते ऋषिकेश जाने वाली छह ट्रेनें 19 और 20 मई के बीच हरिद्वार तक ही आएंगी और यहीं से रवाना होंगी। वहीं देहरादून तक जाने वाली चार ट्रेनें 20 मई को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मोतीचूर स्टेशन के मध्य 20 मई को सुबह 9.30 से शाम चार बजे तक ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लेकर ब्रिज नंबर 28 पर गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा। वहीं मोतीचूर यार्ड में पीएनआई व एनआई कार्य के लिए ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज से गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश 19 को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार तक ही चलेगी। ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14229 प्रयाग राज संगम-योगनगरी ऋषिकेश 17 और 19 मई को योगनगरी ऋषिकेश की जगह हरिद्वार तक ही आएगी।
विज्ञापन

नगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12018 देहरादून-नई दिल्ली 20 मई को देहरादून की जगह हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। देहरादून से हरिद्वार के बीच निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19032 योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से अहमदाबाद के लिए चलेगी। योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के बीच निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयाग राज संगम 18 और 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से प्रयाग राज संगम के लिए चलेगी। योगनगरी ऋषिकेश में हरिद्वार के मध्य निरस्त रहेगी। 12092 काठगोदाम- देहरादून, ट्रेन 12091 देहरादून-काठगोदाम, ट्रेन 04374 देहरादून-सहारनपुर, ट्रेन 04373 सहारनपुर-देहरादून 20 मई को निरस्त रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 12017 नई दिल्ली- देहरादून 20 मई को देहरादून के स्थान पर हरिद्वार तक ही आएगी। हरिद्वार से देहरादून के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed