फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   six thousand ration card surrender in the district

जिले में छह हजार राशन कार्ड सरेंडर

Mon, 30 May 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
six thousand ration card surrender in the district
जिले में अपात्रों की ओर से अब तक छह हजार राशन कार्ड सरेंडर किए जा चुके हैं। सोमवार को अवकाश होने के बावजूद दफ्तर खोले गए और राशन कार्ड जमा हुए। अपात्रों के लिए राशन कार्ड जमा करने के लिए एक माह का समय बढ़ाते हुए 30 जून कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार के आदेश पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से अपात्रों से राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अपात्रों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। 31 मई तक अपात्रों को राशन कार्ड क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी या फिर जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। जनपद में चार लाख 33 हजार राशन कार्ड धारक हैं। इनमें अब तक 6052 अपात्र परिवारों की ओर से राशन कार्ड जमा किए जा चुके हैं। इनमें से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के सफेद कार्ड 4257, राज्य खाद्यान्न योजना के पीले कार्ड 1486 व अंत्योदय के लाल कार्ड 309 जमा कराए गए हैं। राशन कार्ड जमा कराने की तिथि 31 मई थी। जिसे बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि 30 जून तक अपात्रों के कार्ड जमा होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed