{"_id":"592862104f1c1b4365535e9e","slug":"siver-flowing-in-the-continuous-stream-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की अविरल धारा में बह रहा सीवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की अविरल धारा में बह रहा सीवर
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 26 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीमगोडा नई बस्ती का सीवर गंगा की अविरलधारा में बहाया जा रहा है। कांगड़ाघाट से हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड घाट तक श्रद्धालु सीवर के इसी गंदे पानी में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। मन की शुद्धि के लिए आचमन ले रहे हैं और घर की शुद्धि के लिए इसी गंगाजल को भरकर ले जा रहे हैं।
गंगा की शुद्धि के लिए केंद्र सरकार की ओर से नमामि गंगे योजना के बाद भी प्रशासन न तो सीवर को गंगा में जाने से रोक पा रहा है और न ही गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं को सीवर का गंदा पानी आने की सूचना दे रहा है। अनजान श्रद्धालु सीवरयुक्त जल में ही डुबकी लगा रहे हैं। अनुरक्षण शाखा जल संस्थान के कांगड़ाघाट पंपिंग स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि भीमगोडा नई बस्ती का सीवरेज पंपिंग स्टेशन खराब होने से सीवर नाले से बहता हुआ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड घाट पर जा रही अविरलधारा में मिल रहा है। सीवर के गंदे पानी से कांगड़ा घाट की मछलियां भी मर चुकी हैं।
शिवनगर में सीवर की गंदगी से बुराहाल
शिवनगर भूपतवाला में भी सीवर की गंदगी से बुरा हाल है। हाईवे चौड़ीकरण में लगी जेसीबी ने शिवनगर की सीवर लाइन तोड़ दी है। लाइन की बंद होने से बृहस्पतिवार से सीवर शिवनगर के अंदर ही नालियों में जमा होकर हाईवे पर बह रहा है। सीवर की दुर्गंध से शिवनगरवासियों का घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो गए हैं। लोग इस बात को लेकर भी आशंकित हैं की अनेक स्थानों पर पानी की लाइनों में भी लीकेज होने से सीवर का पानी भी उसमें मिल जाएगा और क्षेत्र में जलजनित बीमारी फैल जाएगी। पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अनुरक्षण शाखा के सहायक अभियंता आरके चौहान को भी अवगत कराया है। मेयर मनोज गर्ग से क्षेत्र में आने का अनुरोध किया ताकि लोगों की समस्या देखकर वे कुछ करा सके, लेकिन वे भी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
बहते पानी में कोई फर्क नहीं पड़ता है
अनुरक्षण शाखा जल संस्थान के सहायक अभियंता आरके चौहान की मानें तो बहते गंगा के पानी में सीवर के बहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि भीमगोडा सीवरेज पंपिंग स्टेशन की पैकिंग फट गई है, जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। पंपिंग स्टेशन बंद होने से ही सीवर गंगा में बह रहा है। उनका कहना था कि ऋषिकेश से सीवर गंगा में आ रहा है। जगजीतपुर से सीवर गंगा में बह रहा है। बहते पानी में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। शिवनगर की सीवर लाइन को एनएचएआई ने ठीक करानी है। यदि उन्होंने ठीक नहीं कराई तो एफआइआर दर्ज करा दी जाएगी।