फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sita gets Shriram's message

सीता को मिल दिया श्रीराम का संदेश

Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sita gets Shriram's message
मायापुर क्षेत्र में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
कस्बे में चल रही रामलीला में बाली वध और लंका दहन का मंचन किया गया। राम बाली का वध करके सुग्रीव को वहां का राज सौंपते हैं और उधर लंका में हनुमान अपनी पूंछ से आग लगा देते हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को सबसे पहले सुग्रीव राम की मित्रता होती है। सुग्रीव श्रीराम को अपने भाई बाली के अत्याचार के बारे में बताते हैं। श्रीराम सुग्रीव को बाली से युद्ध करने के लिए भेजते हैं। दोनों भाइयों में जमकर युद्ध होता है, जिसके बाद श्रीराम बाली का वध कर देते हैं। बाली वध के बाद सुग्रीव हनुमान को माता सीता का पता लगाने लंका भेजते हैं। जहां हनुमान अशोक वाटिका में सीता से मिलकर उन्हें श्री राम का संदेश देते हैं। भूख लगने पर वहां लगे फल खाने लगते हैं। इसके बाद मेघनाथ हनुमान को बांधकर रावण के दरबार मे ले जाते हैं, जहां उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान पूरी लंका में आग लगा देते हैं। बाली के किरदार में देवेंद्र जायसवाल व सुग्रीव के किरदार में प्रदीप कश्यप ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला प्रारंभ होने से पूर्व सेठ बिनरसी दास ने भगवान की आरती कर लीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नीरज चौहान, अनिल चौहान, शशी चौहान, पंकजमणि शर्मा, धर्मेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed