फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sisters did Mangal Tilak on the forehead of brothers

भाईदूज पर बहनों ने किया भाईयों के माथे पर मंगल तिलक

Sat, 06 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Sisters did Mangal Tilak on the forehead of brothers
भाईदूज पर भाई के तिलक करती बहन । - फोटो : HARIDWAR
भाई बहन के प्रेम का पर्व भैयादूज शनिवार को शहर से लेकर देहात तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाइयों के माथे पर बहन ने तिलक और मंगल कामना की गई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की तरह भैयादूज के त्योहार का इंतजार बहनों को ही नहीं, बल्कि भाइयों को भी रहता है। बहनों ने सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू कर दी थी। घरों में छोटे बच्चों ने भी यह त्योहार मनाया। युवतियों और महिलाओं ने भाई के माथे पर मंगल टीका लगाकर अपनी रक्षा का वचन लिया। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए। यमुना ने उनका आदर सत्कार कर पूजा की और भोजन कराया। इससे प्रसन्न हुए यमराज से यमुना ने वरदान मांगा कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करेगा, वह दीर्घायु हो। तब से यह पर्व भाई बहन के प्रगाढ़ प्रेम के नाम पर मनाया जाता है। यम द्वितीया पर चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि चित्रगुप्त यमलोक में धर्म अधर्म, पुण्य पाप का लेखा जोखा करते हैं। उन्हें यमराज का वरदान था कि यम द्वितीया के दिन जो व्यक्ति चित्रगुप्त की पूजा करेगा, उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति होगी।

भाई की लंबी आयु की कामना की
धनौरी। बहन-भाई के पावन रिश्ते से जुड़ा भैयादूज पर्व शनिवार को धनौरी क्षेत्र मे परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक करने के बाद मीठा खिलाया और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। भाइयों ने भी बहनों मनचाहे उपहार दिए। दूसरी तरफ लालढांग क्षेत्र में पांच दिवसीय त्योहारों में भैयादूज के साथ शनिवार को संपन्न हो गए। भैयादूज त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed