फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Simmer on the death of a Dalit student

दलित छात्र की मौत पर उबाल

Wed, 20 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 20 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। हैदराबाद में केंद्रीय विश्वविद्यालय में शोध कर रहे दलित छात्र रोहित की मौत को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों कांग्रेस और बसपा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर केंद्रीय मंत्री बडारू दत्तात्रेय का पुतला फूंककर और जुलूस निकाला। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन

बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र की मौत के मामले को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि इस घटना से भाजपा एवं केंद्र सरकार का दलितों के प्रति असली चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र हितों पर कुठाराघात कर रही है। महानगर कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र भंवर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा में दलितों का शोषण किया जा रहा है। पहले भी कई मामले आ चुके हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान, महामंत्री ओपी चौहान, प्रवक्ता प्रमोद खारी, यूथ लोकसभा अध्यक्ष राम विशाल देव, यशवंत सैनी, बलराम राठौर, उमा शंकरवाल, शिवकुमार सैनी, दिनेश पुंडीर, शाहजहां मुमताज, नितिन कौशिक, पप्पू वाल्मीकि, टिंकल, राजेश छाछर, प्रदीप, मनीष चौहान, जावेद अली, आशीष चौधरी आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर देवपुरा चौक से पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह विचार प्रचार समिति के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। अम्बरीश कुमार ने कहा शहीद भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का उल्लंघन हो रहा है। समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान एवं आईटी विभाग के अध्यक्ष अनुज सिंह ने केंद्रीय श्रम मंत्री और संसाधन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर अमन गर्ग, मुरली मनोहर, सचिन बेनीवाल, हिमांशु गुप्ता, शुभम मैदोला, संजीव नैय्यर, उपेंद्र, भूपेंद्र, नीरव साहू, जिपं सदस्य रोशनलाल, अमन चौहान, हनीफ अंसारी, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।   
विज्ञापन

----------
मामले की सीबीआई जांच हो
हरिद्वार। भारतीय चमार महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महासंघ अध्यक्ष भंवर सिंह ने कहा कि आजादी के 68 साल भी बाद भी देश में मानसिकता नहीं बदली है। इस मौके पर मेहर सिंह, ओपी गौतम, संस्थापक डा. नाथीराम, रोशनलाल, अमरनाथ, सुरेश पाल, रजनीश आदि शामिल हुए। भारतीय अनुसूचित जाति इम्पलाईज वैलफेयर एसोसिएशन बीएचईएल की ओर से हैदराबाद में दलित छात्र की मौत के मामले की निंदा करते हुए सीबीआई से जांच की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर मवासी लाल, सीपी सिंह, ब्रहमपाल सिंह, राजकुमार, शिवदत्त, सुशील कुमार, अजय कुमार, अरविंद, मेहर सिंह, जगपाल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के कार्यकर्ताओं ने पीएचडी छात्र की मौत के मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह, अमरजीत सिंह खोखर, गोपाल राम आर्य, वीरेंद्र श्रमिक, विकास कुमार, हरीश आर्य, सोहनपाल सुमनाक्षर आदि शामिल हुए।

 --------------
दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय शिवालिकनगर में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह की घटना ने साबित कर दिया है कि दलित समाज का शोषण किया जा रहा है। केंद्री मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति ईरानी ने पत्राचार कर अंबेडकर छात्र सभा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था और वह कार्रवाई करना चाहते थे। इससे दलित छात्रों का मानसिक उत्पीड़न हुआ। उन्होंने विवि प्रोफेसर और मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मदन पाल, प्रताप सिंह, योगेश कुमार, जय प्रकाश गौतम, राणा प्रताप, सुशील कुमार, नेपाल सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed