फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shivi in high school and Rohit in Inter school top

हाईस्कूल में शिवी व इंटर में रोहित ने किया स्कूल टॉप

Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shivi in high school and Rohit in Inter school top
सरस्वती विद्या मंदिर भेल की शिवी त्यागी को मिठाई खिलाते परिजन । - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

हाई स्कूल में शिवी त्यागी ने शत-प्रतिशत अंक लेकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हाई स्कूल में विकास सिंह खनी ने 96 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर ईशा 94 प्रतिशत लाई। इसके अलावा कृष्णा शर्मा, वंशिका मल्होत्रा, महक, आकांक्षा, हुमैरा ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में रोहित थपलियाल ने 97.8 प्रतिशत व राहुल बिष्ट 94.2 प्रतिशत, अविश गुप्ता 94.2 प्रतिशत, गंगा 93 प्रतिशत , तनुज पांडे 93 प्रतिशत, वैशाली गुप्ता 92, कृष्ण कैंडल 91.8, नैंसी सिंह 90 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोत्तम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, प्रबंधक दीपक कुमार सिंघल ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

------------
ऐश्वर्या निषाद ने मारी बाजी
हरिद्वार। पार्थ सारथी स्कूल के हाईस्कूल के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्रा ऐश्वर्या निषाद ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 93.6 प्रतिशत अंक पाकर खुशी घनशाला दूसरे स्थान पर और निधि कुमारी 91.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ऋतु भदुला ने सभी बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सागर दास ने किया स्कूल टॉप
हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के हाईस्कूल परीक्षा में सभी 291 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल में 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सागर दास ने सर्वाधिक 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। अन्य छात्र-छात्राओं में यमन गर्ग, साहिल राव, शैल कुमारी, सुदक्षा आर्या, रमन लोधी, अनामिका, संजना राजपूत, अनन्या विश्वास, अंजलि सैनी, सुनील जोशी, निखिल शर्मा, दीपांशु शर्मा, आदि ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। इंटर में 294 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। रेखा, शानू और मोहित भट्ट ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा नेगी, कनक शर्मा, ऋषि शर्मा, रितिका गोस्वामी, वैष्णवी सिंह, वंदना शर्मा, विशाल पांडे आदि छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक हासिल किए। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह और विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अजय सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed