फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shivam, Mansi Verma, Deepak Sheetal won gold in the national yoga competition

Haridwar News: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शिवम, मानसी वर्मा, दीपक शीतल ने जीता गोल्ड

Sun, 27 Apr 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shivam, Mansi Verma, Deepak Sheetal won gold in the national yoga competition
हरिद्वार। ऊँ आरोग्यम योग मंदिर की ओर से गौतम फाॅर्म कनखल में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता हुई। इसमें छह वर्ष से कम बालिका वर्ग में गौरा टंडन ने स्वर्ण पदक जीता। छह से आठ बालक वर्ग में सोहन गोयल, शाश्वत मलिक, दीपक कुमार शर्मा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य, बालिका वर्ग में समायरा, सान्वी सिंह, सान्वी रावत ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीता। आठ से 12 वर्ष बालक वर्ग में कुलदीप, जयदीप भंडारी, मानिक बिष्ट ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य, बालिका वर्ग में सिया प्रियदर्शनी, यशस्वी शर्मा, भक्ति अरोरा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। 12 से 16 वर्ष बालक वर्ग में पार्थ गर्ग, सार्थक यादव, कार्तिक सिंह ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। बालिका वर्ग में तन्वी चौहान, वृंदा, मनरूप कौर ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। 16 से 20 बालक वर्ग में किशोरीलाल, गोपाल शर्मा, सूरज सिंह रावत ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कास्य पदक लिए। 16 से 20 बालिका वर्ग में दिव्या रावत, रितु, प्रियंका बोहरा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। 20 से 25 वर्ष पुरुष वर्ग में शिवम, संचित थपलियाल, आशीष कंडारी ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य, महिला वर्ग में मानसी वर्मा, आंचल रावत, नेहा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। 25 से 35 वर्ष पुरुष वर्ग में दीपक कुमार, ऋषभ कुमार, शिवम कुमार ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य, महिला वर्ग में शीतल सैनी, निशा, खुशबू ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। 35 से अधिक आयु पुरुष वर्ग में अश्विनी गर्ग ने स्वर्ण और महिला वर्ग में सुमित गुप्ता, अनु चैधरी, प्रीति किशन ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। पेयर वर्ग में रेनू एवं सोनाली ने प्रथम और श्रीजल कटारिया एवं पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सूर्य नमस्कार में 20 से कम आयु वर्ग में हरिओम नारायण, श्रेया अरोड़ा, गौरव कुमार ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। 20 से अधिक आयु वर्ग में बीजल माटो, सुनीता मिंज, ऐकता भारद्वाज ने क्रमशः स्वर्ण, रजत, कांस्य जीता। इस मौके पर योगी रजनीश, मेयर किरण जैसल, योगाचार्य अर्चना, डाॅ. राजेंद्र पाराशर, अमित खन्ना, दीप्ति सिंह, हिमानी, अश्विन शर्मा, आकृति शर्मा, सिद्धम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed