{"_id":"6111746a8ebc3e7515568f5f","slug":"shiva-s-jalabhishek-sought-happiness-and-prosperity-haridwar-news-drn387048716","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवो के देव महादेव का जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवो के देव महादेव का जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पवित्र श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर बारिश के बावजूद भी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने अपने परिवारों के साथ मंदिर में पहुंचकर षोड़शोपचार विधि से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों के बाहर नारियल, बेलपत्र आदि पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई। कमल पुष्प के साथ गुलाब के फूल की मांग अधिक रही।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजन व जलाभिषेक किया। धर्मनगरी के बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, दक्षेश्वर महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर और दरिद्र भंजन महादेव मंदिरों समेत अन्य मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया। वहीं, कोरोना के खतरे के चलते कुछ लोगों ने घरों पर ही भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की।
शिव कथा का आयोजन
लालढांग। प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को युवा धर्म जागृति प्रचार प्रसार समिति की ओर से शिव कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सवेरे से ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। प्राचीन शिव मंदिर की बहुत महत्ता है कि यहां जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां दूर दूर से लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं। शिव कथा का कथा वाचक दीपक शर्मा ने शिव विवाह प्रसंग और भजन कीर्तन कर वर्णन किया। इस अवसर पर गगन कर्णवाल, सोनू वर्मा, सुभाष सैनी, मोहन सिंह चौहान, कपिल उपाध्याय, प्रवेंद्र नाथ, पम्मी जाट, आकाश शर्मा, मोहित पंवार और मिंटू सागर उपाध्याय सहित सैकड़ों महिलाओं ने कथा को श्रवण किया। संवाद
विज्ञापन
------
पथेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़
पथरी। गांव शिवगढ़ के निकट पथरी के जंगल में ऐतिहासिक प्राचीन पथेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को लोगों ने कोविड-19 का पालन करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दूसरी ओर गांव शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, धारीवाला, रानीमाजरा, धनपुरा, फेरुपुर, बहादरपुर जट और सुभाषगढ़ समेत कई स्थानों पर सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। संवाद