फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   uttarakhand Lockdown latest news: Shave makes hairdressing, someone sells bidi cigarette

Uttarakhand Lockdown : शेव बनाता मिला हज्जाम, कोई बेचते मिला बीड़ी सिगरेट

Mon, 30 Mar 2020 09:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest news: Shave makes hairdressing, someone sells bidi cigarette
प्रतीकात्मक तस्वीर
लॉकडाउन लागू होने के बाद भी कई दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दुकान खोलकर शेव बना रहे एक हजाम को पकड़ लिया। ई रिक्शा दौड़ा रहे कई चालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने सूचना पर ब्रह्मपुरी में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोलकर बैठे फूल सिंह को पकड़ लिया। यही नहीं मानसरोवर होटल पर नाई की दुकान खोलने पर अशरफ के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकुल तिराहे के पास बीड़ी सिगरेट बेचते मिले पूरण सिंह को पुलिस ने सबक सिखाया। उधर ऋषिकुल में ही दुकान खोल कर बैठे चाय विक्रेता लाल सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ज्वालापुर पुलिस ने आर्य नगर चौक के पास बिना वजह बाहर घूमने पर संजीत, अंकुर, राजकुमार, राजेंद्र ठाकुर, घनश्याम गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर कई लोग बिना वजह अपनी बाइक और कार लेकर घूमते दिखाई दिए। ज्वालापुर पुलिस ने पांच, कनखल पुलिस ने तीन, नगर कोतवाली पुलिस ने पांच और रानीपुर पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed