फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shades of tradition and song music scattered in Lohri fair

लोहडी मेले में बिखरे परंपरा और गीत संगीत के रंग

Fri, 10 Jan 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shades of tradition and song music scattered in Lohri fair
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की और से आयोजित लोहड़ी मेला में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से शुक्रवार की रात ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित लोहड़ी मेले में जमकर धूम धड़ाका हुआ। इस दौरान पंजाब की संस्कृति पर आधारित गीत संगीत के साथ ही खाने पीने का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। पंजाबी गीत संगीत पर भी देेर रात तक दर्शक झूमते रहे। दर्शकों की फरमाइश पर अनेक प्रस्तुति देकर भांगड़ा पार्टी ने खूब समां बांधा।
विज्ञापन

पटौदी संत स्वामी धर्मदेव महाराज के सानिध्य में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व मेला चेयरमैन गुरुदयाल मल्होत्रा ने दीप जलाकर किया। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को समर्पित लोहड़ी मेले में पंजाब के वीरु एंड पार्टी के कलाकारों ने भांगड़ा, गिद्दा और पंजाबी धुनों पर गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंजाब से आए कलाकारों के ‘जित्थे पंजाबी चलदे ने, उत्थे जमाना चलदा है‘ और ‘तूतक तूतक तूतिया’ गीतों पर युवा जमकर थिरके। लोहड़ी मेले में आए दर्शकों ने पंजाबी भोज मक्की की रोटी एवं सरसों के साग का भी खूब स्वाद लिया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लोहड़ी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। लोहड़ी केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जहां भी पंजाबी समाज के लोग रहते हैं, मनाई जाती है। कहा कि इस प्रकार के त्योहार आपसी भाईचारे की भावना के प्रतीक हैं। इन कार्यक्रमों में हमें देश की प्रगति के लिए कार्य करने का प्रेरणा लेनी चाहिए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। जादूगर हैरी के करतब देखकर बच्चे खूब उल्लासित हुए। संस्था के अध्यक्ष अमर कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, रवि धींगड़ा, सतीश भाटिया, विक्की तनेजा, रवि पाहवा, शेखर सतीजा, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र चावला, नारायण आहूजा, राजकुमार, जगदीश लाल पाहवा, अन्नू कक्कड़, अरुण दास, लोकेश दास, सुनील अरोड़ा, संदीप कपूर, परमानंद पोपली, किशोर अरोड़ा, राकेश मल्होत्रा, प्रदीप कालरा, प्रमोद कुमार, गजेंद्र ओबराय, करन मल्होत्रा, अनिल कुमार, सर्वजीत सिंह, ललित बत्रा, नागेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के सदस्य और शहरवासी संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed