फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shadab alias Ashu Khan became Metropolitan Congress General Secretary

Haridwar News: शादाब उर्फ आशु खान बने महानगर कांग्रेस महासचिव

Mon, 20 Jul 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Shadab alias Ashu Khan became Metropolitan Congress General Secretary
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने शादाब उर्फ आशु खान को महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति शादाब की निष्ठा, संगठनात्मक रुचि और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शादाब उर्फ आशु खान ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही महानगर में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने पार्टी व पदाधिकारियों का आभार जताया। आशु की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस से जुड़ी रही है। उनके पिता इलियास खान भी 2002 में कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed