फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   settlement of 1437 disputes

आपसी सुलह से 1437 वादों का निस्तारण

Tue, 14 Sep 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
settlement of 1437 disputes
रोशनाबाद। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में हरिद्वार, रुड़की और लक्सर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। इसमें आपसी सुलह से 1437 वादों का निस्तारण करते हुए चार करोड़ 79 लाख 98 हजार 87 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभय सिंह ने बताया कि बैंच एक की पीठासीन अधिकारी अंजनी नौनियाल अपर जिला जज हरिद्वार एवं सदस्य कुशल पाल सिंह चौहान ने 478 वादों, बैंच संख्या दो पीठासीन अधिकारी भारत भूषण पांडे अपर जिला जज और संगीता भारद्वाज के पैनल ने 7 वादों, बैंच नंबर तीन पीठासीन अधिकारी मुकेश चंद्र आर्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं सदस्य परमेश्वर राठौर ने 459 वादों का निस्तारण किया। बैंच नंबर 4 पीठासीन अधिकारी अमित कुमार द्वितीय अपर सिविल जज एसडी व सदस्य संजय कुमार चौहान पैनल अधिवक्ता ने 46 वादों, बैंच 5 पीठासीन अधिकारी विवेक सिंह राणा प्रथम अपर सिविल जज जेडी एवं सदस्य चितरंजन सिंह पैनल अधिवक्ता ने 47 वादों और बैंच 6 पीठासीन अधिकारी मनीष मिश्रा प्रधान परिवार न्यायाधीश हरिद्वार सदस्य और सुमन कौशिक के पैनल ने 23 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

बैंच 8 रुड़की पीठासीन अधिकारी विक्रम द्वितीय अपर जिला जज रुड़की और सदस्य प्रमोद कुमार शर्मा के पैनल ने 20 वादों, बैंच 9 रुड़की पीठासीन अधिकारी राजीव धवन अपर सिविल जज एसडी रुड़की सदस्य रवीश कुमार सैनी के पैनल अधिवक्ता ने 43 वादों, बैंच संख्या 10 पीठासीन अधिकारी सिमरनजीत कौर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की पैनल अधिवक्ता सुभाष चंद्र ने 108 वादों का निस्तारण किया। बैंच 11 पीठासीन अधिकारी गुंजन सिंह परिवार न्यायाधीश रुड़की पैनल अधिवक्ता सुमन सागर ने 42 वादों, बैंच संख्या 12 लक्सर पीठासीन अधिकारी नीलम रात्रा अपर जिला जज लक्सर व पैनल अधिवक्ता अमित कुमार ने तीन वादों और बैंच संख्या 13 लक्सर पीठासीन अधिकारी सीमा डूंगरकोटी सिविल जज एसडी लक्सर पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार ने 88, बैंच संख्या 14 लक्सर पीठासीन अधिकारी विवेक द्विवेदी परिवार न्यायाधीश लक्सर सदस्य सतीश कुमार पैनल अधिवक्ता ने छह वादों का निस्तारण किया। उपभोक्ता फोरम द्वारा गठित बैंच पीठासीन अधिकारी कंवर सेन सदस्य अंजना चड्ढा व विपिन कुमार ने 13 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed