फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Set fire to clean garbage, problems increased

कूड़े की सफाई के लिए आग लगाई, मुश्किलें बढ़ाई

Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Set fire to clean garbage, problems increased
हरिद्वार हाईवे के पास जलाया गया कूड़ा । - फोटो : HARIDWAR
हाइवे किनारे सड़क चौड़ीकरण के लिए बेतरतीब खुदाई के बाद अब सफाई के लिए झाड़ियों और कूड़े के ढेर पर आग लगाई जा रही है। धूल-मिट्टी से आवाजाही करने वाले पहले ही परेशानी झेल रहे थे, लेकिन अब धुएं ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इससे वायु प्रदूषण के स्तर में तेजी आने लगी है।
विज्ञापन

हाइवे में सड़क चौड़ीकरण से लेकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। इससे जगह जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। कहीं खुदाई हो रही है तो कहीं मिट्टी से भरान किया जा रहा है। धूल मिट्टी पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे हाईवे से गुजरने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार अब हाइवे किनारे सफाई की आड़ में जगह-जगह झाड़ियों और कूड़े के ढेर जला रह हैं। इससे धुआं वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस और डीएम के मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी के बाद भी ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
हरिद्वार। स्वामी अग्नयानंदी ने हाइवे किनारे, बाजारों और आवासीय कालोनियों में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। स्वामी अग्नयानंदी ने कहा कि लोगों की लापरवाही के चलते ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार में नगर निगम के सफाई कर्मी भी कूड़े को एकत्र कर उसमें आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी अग्नयानंदी ने कहा कि फुटबाल ग्राउंड में कई जगहों पर कूड़ा जलाया जाता है। इसमें आसपास में दम घुटता है। जगजीतपुर, ज्वालापुर वानप्रस्थ आश्रम के पास, गुरुकुल कांगड़ी के पीछे, भगतीपुरम और सिंह द्वार में अक्सर लोग कूड़ा जलाते हैं। स्वामी अग्नयानंदी ने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और संत समाज से कूड़ा जलाने और फैलाने वालों को जागरूक करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed