फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Security system chalked out on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Fri, 14 Aug 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Security system chalked out on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन शुक्रवार को पूरी तरह से सक्रिय रहा। पुलिस, और बम निरोधक दस्ते ने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर देेेर रात तक संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। शहर के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर न तो कोई संदिग्ध व्यक्ति और न कोई संदिग्ध वस्तु मिली।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट के चलते शुक्रवार शाम से ही जिले भर में सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाने के साथ संदिग्धों की तलाश में पुलिस और खुफिया तंत्र की कार्रवाई चलती रही। बम निरोधक दस्ते ने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। खुफिया विभाग ने होटलों में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी ली। एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले और सर्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है। साथ ही खुफिया विभाग अपने काम को बखूबी ढंग से निभा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के तमाम कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

रोशनाबाद पुलिस लाइन में होगा मुख्य आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन पुलिस लाइन रोशनाबाद में किया जाएगा। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज होंगे। कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी अधिकारियों और व्यक्तियों शासन की गाइड लाइन के अनुसार शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क भी लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ही सम्मानित किए जाएंगे आंदोलनकारी
कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को शामिल न करके उन्हें घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। संबंधित एसडीएम उनके घरों पर जाकर सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed