फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Secretary of Sanskrit Academy should be in dignity: Gautam

संस्कृत अकादमी के सचिव मर्यादा में रहें: गौतम

Thu, 02 Sep 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Sanskrit Academy should be in dignity: Gautam
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की मुक्ति योजना का विरोध बढ़ता जा रहा है। श्रीगंगा सभा के बाद अब विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सहायक सभा ने भी योजना का विरोध किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से अस्थि विसर्जन को लेकर मुक्ति योजना की शुरूआत की करने की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत देश और विदेश में बैठे लोग अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन अकादमी के माध्यम से करवा सकते हैं। कर्मकांड का लाइव प्रसारण की भी योजना है। बुुधवार को हरकी पैड़ी पर हुई बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा संस्कृत अकादमी के सचिव अपनी मर्यादा भूल गए हैं। अच्छा होगा कि वह अपनी मर्यादा में रहें और जो कार्य उनको सौंपा गया है उसको इमानदारी से करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीर्थ की मर्यादा, तीर्थयात्री और तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद संकल्पबद्ध है। किसी को भी तीर्थ की मर्यादा और परंपराओं से छेड़छाड़ करने का अधिकार नही है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सहायक सभा के सचिव आशीष मारवाड़ी ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी अपने उद्देश्यों को भूल कर तीर्थ पुरोहितों के परंपरागत अधिकारों का हनन करने पर तुली है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा यह पुरोहितों के परंपरागत अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों की स्थिति बहुत खराब है। वहां विद्यार्थियों का अकाल है और संस्कृत अकादमी के सचिव मुक्ति योजना चला कर अस्थिप्रवाह करवा कर धन अर्जित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed