फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Search for Haridwar MP by lighting a flashlight

टॉर्च जलाकर हरिद्वार सांसद को तलाशा

Wed, 03 Jun 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Search for Haridwar MP by lighting a flashlight
हरिद्वार स्थित मॉडल कालोनी में टार्च की रोशनी जलाकर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पो? - फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मध्य हरिद्वार स्थित मॉडल कालोनी में टार्च की रोशनी जलाकर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल को तलाश करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि जब सांसद की जिले की जनता को जरूरत है तो वह गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि कोरोना संकट में स्थानीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने जनता की एक बार भी सुध नहीं ली। संकट से जूझ रही जनता को सांसद ने उसके हाल पर छोड़ दिया है। कोरोना संकट व लॉकडाउन की वजह से व्यापारी, प्राईवेट नौकरी करने वाले, दिहाड़ी मजदूर सहित समाज का प्रत्येक वर्ग परेशानियों से जूझ रहा है। ऐसे संकट में जब सांसद की जनता को जरूरत थी, तब वे कहीं नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन में रोजगार गंवा चुके गरीबों को राहत देने के लिए उनके खातों में नकद पैसा दिया जाए ताकि वे अपने परिवार का खर्च चला सकें। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि कोरोना संकट में सांसद डॉ. निशंक की जनता से बेरुखी दुर्भाग्यपूर्ण है। आर्थिक संकट में घिरे छोटे, मझोले, लघु व्यापारी, श्रमिक, ऑटो चालक सभी नकद राहत मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सांसद धर्मनगरी की जनता का दुख दर्द नहीं समझ रहे हैं। वह महीनों से गायब हैं। अनूप मेहता, संजू नारंग व अर्जुन सिंह ने कहा कि मजदूर कोरोना काल में पीड़ित हैं और राज्य व केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देखने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed