फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Scrutinized the files by breaking the locks of five offices in the Municipal Corporation

नगर निगम में पांच कार्यालयों के ताले तोड़ फाइलों के खंगाला

Sun, 17 Apr 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Scrutinized the files by breaking the locks of five offices in the Municipal Corporation
नगर निगम स्थित कार्यालय में चोरो द्वारा तोड़े गए अलमारी के दरवाजे के ताले। - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम में चोरों ने नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त समेत पांच कार्यालयों के ताले तोड़कर फाइलों को खंगाला। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी नगर निगम से कई फाइलें गायब हो चुकी हैं। सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को चोरों ने नगर निगम में घुसकर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त के कार्यालयों समेत पांच कार्यालयों के ताले तोड़े और यहां पर रखी फाइलों को खंगाला। रविवार की सुबह कार्यालय के ताले टूटने की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, टैक्स अधीक्षक सुनीता सक्सेना मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही नगर निगम के अफसरों ने मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने मायापुर चौकी इंचार्ज संतोष सेमवाल को मौके पर भेजा। अधिकारियों के कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। नगर आयुक्त के कार्यालय में रखी गई सीसीटीवी की डीवीआर से छेड़छाड़ की गई है। इसके साथ ही सहायक नगर आयुक्त कार्यालय में लगी एक डीवीआर में रात की रिकार्डिंग सुरक्षित है, इसमें दो लोगों को नगर निगम कार्यालय में फाइलें खंगालते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मायापुर चौकी इंचार्ज को आवश्यक कार्रवाई के आदेेेश दिए गए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं नगर निगम के अधिकारी पड़ताल कर रहे हैं कि कौन सी फाइलें खंगाली गई और क्या इनमें कोई फाइल चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े मामले की फाइल चोरी होने का अंदेशा
नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालय के ताले तोड़कर कोई बड़े टेंडर की फाइल, घोटाले या फिर संपत्ति से जुड़ी फाइल के चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा ही कि कुछ समय पहले भी एक बड़े मामले की फाइल गुम हुई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज कराया गया था।
क्षेत्र में कई अधिकारियों के आवास
नगर निगम का कार्यालय जिस जगह पर हैं। वहां से कुछ ही दूरी मायापुर चौकी, अग्निशमन विभाग का कार्यालय, एसपी सिटी का आवास, नगर आयुक्त का आवास भी इसी क्षेत्र में स्थित है। इसके बावजूद भी इस इलाके में चोरी होना बड़ी बात है।

चौकीदार भी है तैनात
नगर निगम कार्यालय में सुरक्षा के लिए चौकीदार भी तैनात किया गया है। सवाल उठ रहा है कि जब चोरी हो रही थी तो नगर निगम का चौकीदार घटना के समय कहां पर था। इसको लेकर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि चौकीदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed