फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Schools will open today, mid-day meal in many

Haridwar News: आज खुलेंगे स्कूल, कई में मिड-डे मील के लाले

Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Schools will open today, mid-day meal in many
कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद आज मंगलवार से सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, कई स्कूलों में मिड-डे मील के लिए चावल के लाले पड़े हुए हैं। जिससे प्रधानाध्यापकों को दोपहर का भोजन तैयार करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। चार जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो गया था। कांवड़ मेले में कांवड़ यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जिससे यातायात भी बाधित हो गया था। बच्चों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी की ओर से दस जुलाई से 17 जुलाई तक कक्षा से एक 12 तक के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया था। अब मंगलवार से सरकारी और गैर सरकारी व आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से बच्चों को लिखाई-पढ़ाइ का कार्य शुरू हो जाएगा। लेकिन सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के लिए चावल खत्म हुआ पड़ा है। प्रधानाध्यापकों की ओर से चावल की डिमांड की जा रही है, मगर चावल नहीं भेजा जा रहा है। उन्हें उधार में चावल लाकर दोपहर का भोजन बनाना पड़ रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केेके गुप्ता का कहना है कि जिन विद्यालयों में मिड-डे मील के लिए चावल नहीं है। उन्हें उपलब्ध कराने के लिए उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed