{"_id":"66e9dd22c452dd1a3406e6f4","slug":"schools-will-be-held-responsible-for-not-taking-marks-correction-letter-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-123118-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अंक सुधार पत्र न ले जाने पर स्कूल होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अंक सुधार पत्र न ले जाने पर स्कूल होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
हरिद्वार। अंक सुधार के पत्र और सह प्रमाण पत्र विद्यालयों की ओर से नहीं ले जाए जा रहे हैं। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि अंक प्रमाण पत्र नहीं ले जाने पर संबंधित विद्यालयों की जिम्मेदारी होगी, इसलिए बुधवार को हर हाल में अंक पत्र ले जाएं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के फेल विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा अगस्त माह में कराई गई थी। इसके लिए छह परीक्षा केेंद्र बनाए गए थे। इंटरमीडिएट में एक और हाईस्कूल में दो विषयों तक फेल विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा देने का अवसर दिया गया था। करीब दो सप्ताह से अंक सुधार परीक्षा के प्रमाण पत्र और सनद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आए हुए हैं। इन्हें ले जाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्याें को बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन कुछ विद्यालयों की ओर से प्रमाण पत्र नहीं ले जाए जा रहे हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में कठिनाई हो रही है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि 18 सितंबर को उनके कार्यालय के परीक्षा अनुभाग से अंक सुधार परीक्षा 2024 के अंक पत्र व सह प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।