फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Satendra Pal's body handed over to family members, last rites performed at Khadkhadi Ghat

Haridwar News: सतेंद्र पाल का शव परिजनों को सौंपा, खड़खड़ी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 18 Sep 2024 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Satendra Pal's body handed over to family members, last rites performed at Khadkhadi Ghat
हरिद्वार। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से ढेर हुए पंजाब के बदमाश सतेंद्र पाल उर्फ लक्की का परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को उसके जीजा की सुपुर्दगी में दिया गया। मां, बहन और जीजा ने हरिद्वार में ही खड़खड़ी श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया और फिर यहां से पंजाब के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बहादराबाद थाना क्षेत्र में पथरी पुल से पहले रविवार की देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश सतेंद्र पाल उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर पंजाब गोलियां लगने से ढेर हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके साथ ही परिजनों को घटना के बारें में जानकारी दे दी गई थी। सोमवार को शव लेने के लिए कोई यहां नहीं पहुंच पाया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सतेंद्र पाल की मां, बहन और जीजा हरिद्वार पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुलिस ने उसके शव को उसके जीजा गुरदेव सिंह की सुपुर्दगी में दिया। परिजनों ने खड़खड़ी श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने किसी से कोई बातचीत नहीं की और अंतिम संस्कार के बाद पंजाब के लिए रवाना हो गए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed