फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanskrit the basis of research and thinking: Prof. Mishra

ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान एवं चिंतन का आधार संस्कृत: प्रो मिश्र

Sat, 02 Oct 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit the basis of research and thinking: Prof. Mishra
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से ऑनलाइन अखिल भारतीय संस्कृत कवि सम्मेलन में देश और प्रदेश के 10 संस्कृत कवियों ने प्रतिभाग किया। कवियों ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर किया।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र ने कहा कि विश्व में प्रामाणिक ज्ञान-विज्ञान अनुसंधान एवं चिंतन का आधार संस्कृत भाषा ही है। संस्कृत के बिना भारतीय ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, संस्कार और अन्य भारतीय भाषाओं को जानना कठिन है। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत हमारी वैज्ञानिकता एवं आध्यात्मिकता का स्रोत है। उन्होंने कहा वाल्मीकि रामायण से आज तक संस्कृत में जितने भी काव्य, महाकाव्य लिखे, उन सभी में मानवता, वैज्ञानिकता, आध्यात्मिकता, सामाजिकता, समरसता और नैतिकता निहित है।
विज्ञापन

दूरदर्शन के पूर्व निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र थलेड़ी ने कहा कि संस्कृत साहित्य में जितना ज्ञान भंडार है, उतना विश्व के किसी भी साहित्य में नहीं है।
प्रो. राजेंद्र मिश्र, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी रसराज, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ. रामविनय सिंह, आचार्य सुरेशानंद गौड, डॉ. हेमचंद्र बेलवाल, डॉ. राहुल पोखरिया ने रचनाएं पढ़ी। संचालन अकादमी के शोध अधिकारी डॉ. हरीशचंद्र गुरुरानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व अकादमी परिसर में कोषाध्यक्ष कन्हैया राम सार्की ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं में पुष्पअ र्पित किए। इस दौरान प्रो. जगदीश प्रसाद सेमवाल, डॉ. शैलेश कुमार तिवारी, डॉ. कीर्ति वल्लभ, जानकी त्रिपाठी, डॉ. अरविंद तिवारी, डॉ. एमके सुरेश बाबू, डॉ. सर्वेश शांडिल्य, डॉ. मनीषा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed