फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanskrit Academy giving rise to controversy: Pradeep Jha

विवाद को जन्म दे रही है संस्कृत अकादमी : प्रदीप झा

Thu, 02 Sep 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Academy giving rise to controversy: Pradeep Jha
पत्रकारों से वार्ता करते श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
संस्कृत अकादमी की मुक्ति योजना का श्रीगंगा सभा ने विरोध किया है। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज आदि अनादि काल से अस्थि प्रवाह का कार्य करता चला आ रहा है। केवल कुल पुरोहित ही अस्थि प्रवाह का अधिकार रखता है।
विज्ञापन

श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि अकादमी को तत्काल अपने निर्णय को वापस लेना चाहिए। तीर्थ पुरोहित के अधिकारों का हनन, उल्लंघन किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। केवल तीर्थ पुरोहित ही पौराणिक काल से अस्थि प्रवाह व अन्य धार्मिक कर्मकांड करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदीप झा ने कहा कि संस्कृत अकादमी को संस्कृत के प्रचार-प्रसार व उसके संवर्द्धन के लिए काम करना चाहिए। इस तरह की घोषणा करना तीर्थ पुरोहित समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। वर्षों से परंपराओं का निर्वहन तीर्थ पुरोहित समाज करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित बिना किसी शुल्क के केवल यजमान की इच्छा के अनुसार कर्मकांड संपन्न कराते हैं। संस्कृत अकादमी के सचिव अस्थि प्रवाह जैसे पुण्य कार्यों का भी व्यवसायीकरण करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल इस निर्णय को वापस लिया जाए। वरना देश का तीर्थ पुरोहित समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed