{"_id":"5dbdd3348ebc3e01567f3390","slug":"sahil-and-nikita-topped-400-meters-haridwar-news-drn32476536","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ मीटर में साहिल और निकिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ मीटर में साहिल और निकिता अव्वल
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से भल्ला कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालयी (माध्यमिक) एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहले दिन चार सौ मीटर दौड़ में नारसन ब्लॉक के साहिल ने और भगवानपुर ब्लॉक की निकिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पहले दिन छह सौ, आठ सौ मीटर दौड़, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
भल्ला कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में छह ब्लॉक के करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 के चार सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नारसन ब्लॉक के साहिल मलिक ने प्रथम, रुड़की ब्लॉक के अंकुश ने द्वितीय, नारसन ब्लॉक के मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भगवानपुर की निकिता प्रथम, नारसन की सलोनी द्वितीय, बहादराबाद की स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छह सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में खानपुर ब्लॉक के आदित्य ने प्रथम, बहादराबाद ब्लॉक के गोविन्दा ने द्वितीय तथा नारसन ब्लॉक के निखिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भगवान ब्लॉक की निकिता ने प्रथम, नारसन ब्लॉक की आईशा रहमान ने द्वितीय व बहादराबाद ब्लॉक की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 के चार सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में खानपुर ब्लॉक की मनीषा ने प्रथम, भगवानपुर ब्लॉक की नीशु ने द्वितीय व बहादराबाद ब्लॉक की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में भगवान की आंचल ने प्रथम, रुड़की की इशरा ने द्वितीय व रुड़की की ही पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में भगवान के अंकित ने प्रथम, भगवान के दीपक ने द्वितीय व खानपुर के कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में लक्सर की संजना ने प्रथम, खानपुर की शिखा ने द्वितीय व खानपुर ब्लॉक की ही स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 के बालक वर्ग में भाला फेंक प्रतियोगिता में बहादराबाद ब्लॉक के सेंटी हुड्डा प्रथम, रुड़की ब्लॉक के गौतम बिष्ट द्वितीय तथा खानपुर ब्लॉक के ईशांत तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुड़की ब्लॉक की नौरीन प्रथम रही। आठ सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रुड़की ब्लॉक के सागर प्रथम, नारसन ब्लॉक के अरुण दूसरे तथा भगवानपुर ब्लॉक के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुड़की की प्राची प्रथम, भगवानपुर ब्लॉक की अंजलि नौटियाल द्वितीय तथा खानपुर ब्लॉक की रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नारसन ब्लॉक के प्रवेश रोशवाल प्रथम, रुड़की ब्लॉक के सागर द्वितीय व भगवानपुर ब्लॉक के सागर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुड़की ब्लॉक की प्राची प्रथम, खानपुर ब्लॉक की रश्मि द्वितीय व भगवानपुर ब्लॉक की शहनाज मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
खेल मानसिक विकास का सशक्त माध्यम: भारद्वाज
हरिद्वार। भल्ला कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय विद्यालयी (माध्यमिक) एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनन्द भारद्वाज एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। शुभारंभ पर जीजीआईसी व सेवा शांतिकुंज के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि खेल मानसिक व शारीरिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। खंड शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता ने कहा कि एकाग्रता व कड़ी मेहनत से ही खेलों में अच्छा मुकाम पाया जा सकता है। इस मौके पर कमलेश चौहान, बालेश चौधरी, अनिल शर्मा, दीपक मिश्रा, विजय सक्सेना, अरविंद शर्मा, अशोक कटारिया, गजेंद्र, दीपक नौटियाल, प्रभाकर, अनुपम अग्रवाल, महेश चंद्र, रमेशचंद्र, शालिनी, कंचन प्राची आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ी ।- फोटो : HARIDWAR