फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   saansad koshyaaree samarthakon samet giraphtaar

सांसद कोश्यारी समर्थकों समेत गिरफ्तार, रिहा

Fri, 03 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 03 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 saansad koshyaaree samarthakon samet giraphtaar
‌िगगिरपऊफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

बहादराबाद। लंढौरा जा रहे भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा पदाधिकारियों को पुलिस ने बहादराबाद थाने की शांतरशाह पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। यहां से पुलिस लाइन लाने के बाद सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया।

विज्ञापन

 शुक्रवार की सुबह हरिद्वार पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी दोपहर करीब 12 बजे हरिद्वार स्थित डामकोठी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लंढौरा जाने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले से ही रणनीति बना ली थी। शांतरशाह पुलिस चौकी पर पहुंचते ही एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस फोर्स के साथ सांसद भगत सिंह कोश्यारी के काफिले को रोक लिया। पुलिस ने उन्हें लंढौरा नहीं जाने के लिए मनाने की कोशिश की। सांसद कोश्यारी का कहना था कि वे हालात की जानकारी लेने और लोगों को शांति बनाए रखने  की अपील करने के लिए जरूर जाएंगे। पुलिस नहीं मानी तो कोश्यारी हाईवे पर ही बैठ गए। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पुलिस व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारी उन्हें समझा बुझाकर पुलिस चौकी में ले गए। जहां उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया जहां आईजी संजय गुंज्याल भी कोश्यारी से मिलने पहुंचे बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में लक्सर के विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, रुड़की की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, राजीव शर्मा, जिला महामंत्री डा. जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, नरेश शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, स्वदेश चौधरी,
विज्ञापन

राकेश शर्मा, बिंदिया गोस्वामी, रीता चमोली, संगीता गिरि, अश्विनी पाल, सुभाष चंचल, अतुल चौहान, उपेंद्र शर्मा, सरोज जाखड़, संजना शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed