{"_id":"d75d0c6bb593ec9d980d9492e69178c5","slug":"rural-rallied-removal-mining-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से पाबंदी हटाने को ग्रामीण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से पाबंदी हटाने को ग्रामीण लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। खनन खोले जाने की मांग को लेकर सतीकुंड कैंपस से शनिवार को शुरू हुआ क्रमिक अनशन रविवार को गांव शाहपुर के रामलीला मैदान पहुंच गया। धरनास्थल पर वक्ताओं ने एक स्वर में खनन पर लगी पाबंदी हटा लेने की बात कही। शुक्रवार को खनन चुगाल संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए क्रमिशन अनशन के दूसरे दिन आस पास करीब बीस गांवों के ग्रामीण समर्थन में पहुंचे।
विज्ञापन
धरनास्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने कहा कि खनन चुगान की अनुमति न मिलने पर हर मोर्चे पर लड़ाई को लड़ा जाएगा। कहा कि 26 जनवरी से आमरण अनशन शुरू हो जाएगा। खनन सीधे सीधे आमजन के जीवन से लेकर उनकी आर्थिक स्थिति से ताल्लुक रखता है। यदि खनन नहीं होगा तो उसके गंभीर परिणाम होना तय है। कांग्रेसी नेत्री संतोष कश्यप, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इरशाद अली एवं साधुराम ने पहुंचकर समिति को अपना समर्थन दिया। हरिद्वार क्रशर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निशांत भार्गव, आशीष बंसल एवं अभिषेक जैन भी क्रमिक अनशन को समर्थन देने पहुंचे। क्रमिक अनशन पर ईश्वर चंद, विनोद, पप्पू सिंह, कश्मीर सिंह, शेर अली, अंबरीष बैठे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता शराफत अली, मनोज चौहान, कुंवरपाल, योगेंद्र चौहान, मोती राम, चरण सिंह, पुष्पराज सैनी, कदम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन