फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rural MLA Anupama Rawat inaugurated the construction

Haridwar News: विधायक ने सड़कों और हैंडपंपों का उद्घाटन किया

Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rural MLA Anupama Rawat inaugurated the construction
रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कों और हैंडपंपों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। आचार संहिता लागू होने से पहले क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से शुरू हो गए हैं। जनप्रतिनिधि क्षेत्र में निर्माण कार्यों के उद्घाटन में लगे हैं। रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्र में जमालपुर, मिस्सरपुर, फेरुपुर, धारीवाला, अंबुवाला, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़ गांवों में विधायक निधि से करीब 37 लाख 71 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों व हैंडपंपों का उद्घाटन किया। इस दौरान पंकज चौधरी, साधुराम चौहान, बुच्चा राम कश्यप, जगत सिंह, मलखान, अजित, राजकुमार, अमित, सचिन, महिपाल, प्रीतम और सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



Iशाहपुर शीतलाखेड़ा में खेल मैदान का निर्माण शुरू, उत्साहI

शाहपुर शीतलाखेड़ा में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां खेल मैदान नहीं होने से युवाओं को खेलने के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। अब मैदान का काम शुरू होते ही खेलों के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं में उत्साह बन गया है। रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय सिंह ने फीता काटकर खेल मैदान के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि गांव के युवा लंबे समय से यहां खेल मैदान का सपना संजोए हुए थे। अब ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत की भूमि पर खेल मैदान बनेगा। जिससे इस गांव के अलावा अन्य गावों के युवाओं को खेलने का फायदा होगा। गांव में ही खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो सकेंगी। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक सैनी, उप प्रधान छोटू जयंत, पूर्व प्रधान महावीर रावत और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed