{"_id":"5db48df58ebc3e01711f8eb6","slug":"rss-s-national-executive-meeting-from-31-haridwar-news-drn3241709157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 31 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 31 से
Sat, 26 Oct 2019 11:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आने वाली 31 अक्तूबर से हरिद्वार में होगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम में होने वाली इस चार दिवसीय बैठक में हिंदुत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तो चर्चा होगी ही, सरकार के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सुरेश भैया जी जोशी समेत तमाम शीर्षस्थ नेता जुटेंगे।
विज्ञापन
आश्रम में इस आयोजन के लिए तैयारी जोरों पर है। अलबत्ता, संघ के किसी पदाधिकारी ने आधिकारिक तौर पर इस बैठक से जुड़ी जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैठक में मोदी सरकार के कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही बैठक में आदिवासियों के कल्याण के लिए आरएसएस की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की जाएगी। चर्चा है कि इस दौरान यहां बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन