{"_id":"68b09bdf018dfaa5ad0601dd","slug":"robbery-case-camped-in-up-and-haryana-in-search-of-criminals-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137422-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड: बदमाशों की तलाश में यूपी और हरियााणा में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड: बदमाशों की तलाश में यूपी और हरियााणा में डाला डेरा
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भेल से रिटायर कर्मचारी व कांग्रेसी नेता की बेटी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लाखों की लूट के मामले में पुलिस-एसओजी की टीमों ने यूपी के बाद हरियाणा में भी डेरा डाल लिया है। वारदात को 72 घंटे से अधिक का समय बीत गया है, मगर अभी कोई खास क्लू हाथ नहीं लगा है।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शिवालिक नगर स्थित निवासी होटल कारोबारी चौधरी कुलबीर सिंह की बेटी मोना चौधरी को तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घर के अंदर बंधक लिया था। इसके बाद लाखों के जेवरात, लाइसेंसी रिवाल्वर और कार लूटकर फरार हो गए थे। बाइक से पहुंचे बदमाश पथरी पावर हाउस के पास कार को छोड़ भागे थे। वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी की थी।
इस वारदात को 72 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। मगर अभी तक पुलिस के हाथ बदमाशों के गिरेबान से दूर हैं। सीसीटीवी के जरिये लोकेशन खंगालते हुए बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस और सीआईयू की टीमें पश्चिमी यूपी के जिलों के बाद हरियाणा भी पहुंच गई हैं। कुल सात टीमों में से पांच टीमें बाहर धरपकड़ में जुटी हैं। दो टीमें जनपद में ही कैमरे खंगालते हुए बदमाशों के हुलिए से उन्हें चिह्नित करनी में जुटी हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि टीमें तलाश में जुटी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।