{"_id":"68bc8138b778fde0d40a961e","slug":"roads-will-be-constructed-with-rs-53-lakh-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-137763-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 53 लाख से किया जाएगा सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 53 लाख से किया जाएगा सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
हरिद्वार। रावली महदूद के लक्ष्मीनगर, महावीर विहार, नेहरू नगर कॉलोनियों की सड़कों के निर्माण कार्य का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पूजन कर शुरू कराया। ये कार्य 53 लाख रुपये की लागत से किए जाएंगे।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। जनता को मूलभूत सुविधाओं का और भी बेहतर लाभ दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा लगातार धरातल पर नजर आ रहा है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्राम पंचायत चहुंमुखी विकास हो रहा है। इससे लोगों की समस्याएं हल हो रही हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, विपिन चौहान, विनीत चौहान, ग्राम पंचायत सदस्य संजीव पाल, सोनू चौहान, अमित पाल, विजय पुंडीर, मुकेश शर्मा, व्यापक चौधरी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।