{"_id":"a6597bb908d015a6828eac75f9eacac2","slug":"road-accident-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष के एस्कार्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष के एस्कार्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 16 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के एस्कार्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक दारोगा व कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस भारी वाहन से टक्कर लगी थी, उसका कुछ पता नहीं चल सका। दुर्घटना गुरुवार रात करीब सवा ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट नैनीताल से दून लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक भारी वाहन से उनके एस्कार्ट वाहन को साइड की टक्कर लगी। जिस कारण वह सड़क से उतर पेड़ों से जा टकराया। पीछे के वाहन में बैठे अजय भट्ट भी तुरंत ठहर गए। घायल दारोगा रमेश चंद्र एवं कांस्टेबल गणेश को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही हरिद्वार की एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उस वाहन का कुछ पता नहीं चल सका जिससे दुर्घटना हुई थी।
विज्ञापन