{"_id":"5f15da4a8ebc3e638045ff53","slug":"ritual-performed-to-complete-kumbh-mela-successfully-haridwar-news-drn3506387148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने को किया अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने को किया अनुष्ठान
विज्ञापन
गंगा में दुग्धाभिषेक करते अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज।
- फोटो : HARIDWAR
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमहंत और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने गंगा घाट पर स्नान कर महाकुंभ मेले की सकुशलता की प्रार्थना की। चरण पादुका मंदिर गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना काल समाप्त होगा। संत महापुरुष लगातार शिवालयों में कोरोना संक्रमण को समाप्त करने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं। महाकुंभ मेले के भव्य आयोजन को लेकर प्रार्थनाओं का यह दौर पूरे देश में जारी है। उन्होंने कहा कि मां गंगा अवश्य ही भक्तों की प्रार्थनाओं को सुनेगी और कोरोना देश दुनिया से समाप्त होगा। वहीं 2021 का महाकुंभ मेला मां गंगा के आशीर्वाद से अवश्य ही सफलताओं के नए आयाम रचेगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मां गंगा अवश्य ही भक्तों की भक्ति से प्रभावित होकर कोरोना काल को समाप्त करेगी। चरण पादुका मंदिर घाट पर लगातार पूजा अर्चना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की है। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए भोजन शिविर लगाए जाएं।
बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की। इस मौके पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक दिगंबर बलबीरपुरी महाराज ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिगंबर अंबिका पुरी, दिगंबर राजपुरी, स्वामी धनंजय गिरी आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार को हो सकती है अखाड़ा परिषद की बैठक
अखाड़ा परिषद की बैठक शुक्रवार को हो सकती है। तमाम अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर, श्री महंत महामंडलेश्वर को न्यौता दिया गया है। सोमवार शाम से संतों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि अधिकृत रूप से बैठक को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी का कहना है कि बैठक की तैयारियां चल रही है। प्रमुख संतों के आने के बाद बैठक की तिथि घोषित की जाएगी।