फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rising, Excellence and Veer Shaurya Cricket Academy won the league matches

Haridwar News: राइजिंग, एक्सीलेंस और वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने जीते लीग मैच

Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rising, Excellence and Veer Shaurya Cricket Academy won the league matches
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित चतुर्थ जिला अंडर -16 क्रिकेट लीग के दसवें दिन पहला मैच रेडिएंट स्टार व वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच एसएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रेडिएंट स्टार क्रिकेट अकादमी 52 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसमें ऋतिक मिश्रा ने 10 रन का योगदान दिया। वहीं वीर शौर्य की तरफ से गेंदबाजी में अभिनव त्यागी, शिव श्याम व युवराज कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट खोकर 55 रन का लक्ष्य हासिल किया। इसमें फरहान ने 20 रन का योगदान दिया। रेडिएंट की तरफ से गेंदबाजी में अर्णव ने दो विकेट लिए वीर शौर्य ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरा मैच, एचसीसी व, राइजिंग क्रिकेट अकादमी के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीसी 144 रन 7 विकेट खोकर 40 ओवर में बनाए। इसमें साहिर शर्मा ने 48 रन, तनिष्क नौटियाल 48 रन का योगदान दिया। राइजिंग की तरफ से गेंदबाजी में अंकुर नैन ने तीन विकेट, सार्थक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग क्रिकेट अकादमी ने 147 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर 25.4 ओवर में हासिल किया। टीम की तरफ़ से सिद्धार्थ तोमर ने 29 रन एकांश शर्मा ने 27 रन श्रेयांश शर्मा ने 36 और यशवर्धन ने 34 रन का योगदान दिया। एचसीसी की तरफ से गेंदबाजी में आर्यन सिंह ने तीन विकेट व आदित्य ने दो विकेट लिए यह मैच राइजिंग क्रिकेट अकादमी ने 5 विकेट से जीत लिया।

तीसरा मैच केएलसीए व एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी के बीच वीर शौर्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सीलेंस की टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 232 रन का स्कोर बनाया। इसमें तनिष्क ने 50 रन, मोहन राजा ने 24 रन, दक्ष त्यागी व यश ने 23 -23 रन बनाए, केएलसीए की तरफ से, गेंदबाजी में आरव त्यागी ने तीन विकेट, ऋषभ बहुखंडी ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएलसीए की पूरी टीम 38 रन ही बना पाई। इस टीम की तरफ से केवल आदित्य धीमान ने 13 रन का योगदान दिया। एक्सीलेंस की तरफ से गेंदबाजी मे सैफ व सूर्य प्रताप चौधरी ने पांच-पांच विकेट लिए, एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 194 रन से जीत लिया।

क्रिकेट मैच में अंपायरिंग राहुल गुप्ता, योगेश, मनजीत, धीरज शर्मा, मुराद, पारस ने की । स्कोरिंग देव सेठी रितेश व स्वतंत्र कुमार द्वारा की गई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव इंद्र मोहन बड़थ्वाल, चन्द्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, अंकित शर्मा, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed