{"_id":"5f7b67b78ebc3e9bc202bf20","slug":"research-needed-in-the-field-of-ayush-chancellor-haridwar-news-drn358168110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए आयुष के क्षेत्र में शोध की जरूरत: कुलाधिपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए आयुष के क्षेत्र में शोध की जरूरत: कुलाधिपति
Tue, 06 Oct 2020 02:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) में बी फार्मा और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण सांसद एवं विवि के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर जब कोई वैज्ञानिक अपने शोध के परिणाम के आधार पर किसी बात को समाज के समक्ष रखता है तो उस पर विश्वास कर बहुत संख्या में लोग उसे अपने जीवन में अंगीकृत करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हमें नए-नए शोध कार्य करने चाहिए। साथ ही अपने प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़कर बच्चों को संस्कारित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आज देश दुनिया के वैज्ञानिक इस बात को सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि भौतिकवादी विकास के बाद भी मानव का जीवन सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बी फार्म के वैज्ञानिकों से आयुष के क्षेत्र में नए-नए शोध करने का आह्वान किया। गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि बी फार्मा और शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के नव निर्मित भवनों से विभागों के कार्यों में गति आएगी। कुल सचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सोमदेव शतांशु व प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराकर की। यज्ञ में कुलाधिपति की धर्मपत्नी अलका सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. आरसी दुबे, संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो आरकेएस डागर, बी फार्म के प्रो. सत्येंद्र राजपूत, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. नवनीत, प्रो. पीसी जोशी, प्रो. प्रभात सेंगर, डॉ. श्वेतांक आर्य, प्रो. कर्मजीत भाटिया, प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. पंकज मदान, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. सुचित्रा मलिक, डॉ. अजय मालिक, डॉ. शिव कुमार चौहान, दुष्यंत राणा आदि शामिल हुए।