{"_id":"6ac75b13527442d5f0ff3494e2820aaf","slug":"republic-day-was-celebrated-with-enthusiasm-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहर से लेकर देहात तक गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम रोनशनबाद स्थित पुलिस लाइन में हुआ, जहां जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने झंडारोहण किया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना और अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए हमें अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना होगा, राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टोलियों ने परेड की सलामी दी। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब की लोक संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कलक्ट्रेट रोशनाबाद में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एसएसपी. सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस., मेलाधिकारी एसए मुरूगेशन, सीडीओ सोनिका, सदस्य लोक सेवा आयोग छाया शुक्ला, सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता, एडीएम जेएस नगन्याल, अभिषेक त्रिपाठी, एसपी सिटी नवनीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह, एसडीएम हरिद्वार प्रत्यूष सिंह, डिप्टी कलेक्टर केएस नेगी, अपर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चैहान आदि उपस्थित थे। मेला प्रशासन के कार्यालय पर मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
---------------------------------------------------
देसंविवि में मनाया गया गणतंत्र दिवस
हरिद्वार। देवसंस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. प्रणव पण्डया ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हमें आत्म मूल्यांकन करना चाहिए कि भारत के आमजन गण तंत्र से क्यों नहीं जुड़ पाए। डा. पण्ड्या गणतंत्र दिवस के मौके पर देसंविवि में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व शांतिकुंज परिसर में संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैल दीदी एवं देवसंस्कृति विवि के कुलाधिपति डॉ. पण्ड्या तथा गायत्री विद्यापीठ में व्यवस्थापक गौरी शंकर शर्मा ने राष्ट्र ध्वज फहराया। पत्रकारिता के छात्र विवेक पांडेय की टीम ने शिक्षा का अधिकार एवं सूचना के अधिकार विषय पर आधारित नाटिका के माध्यम से जनमानस में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पण्ड्या, कुलसचिव संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।